फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पानी में डूबते हुए भी कंजूस हंस रहा था, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 12 Oct 2023 12:12 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes Hindi: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहने के लिए इंसान को सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय और कभी भी हंस सकते हैं। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह कठिन समय भी आसानी से बीत जाता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पापा और 15 साल का बेटा एक होटल में गए
पापा- वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ
बेटा- आईसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिये ना,
बेटे की बात सुनते ही पापा को लगा झटका!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पानी जहाज के साथ कंजूस भी डूब रहा था,
लेकिन फिर भी वो हंस रहा था।
दूसरे यात्री ने पूछा- हंस क्यों रहे हो भाई?
कंजूस- शुक्र है मैंने रिटर्न का टिकट नहीं लिया...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
माता-पिता अपने बच्चे से- हमारा राजा बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा?
बच्चा- बस इतना समझदार कि 3 साल के बच्चे से ये सब ना पूछूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक जवान औरत आत्महत्या करने के लिए नाले के किनारे बैठी थी
लड़का- यहां क्या कर रही हो गंदगी में?
लड़की- मैं नाले में कूदकर आत्महत्या करूंगी।
लड़का- लाओ तो मोबाइल मुझे दे दो।
लड़की- नहीं मैं कूदते हुए सेल्फी लूंगी।
लड़का बेहोश!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर टीटू से- भई तुम्हें तो बहुत कमजोरी है, फल खाया करो छिल्के सहित
टीटू- ठीक है डॉक्टर साहब।
एक दो घंटे बाद ही टीटू रोता-रोता वापस आया…
डॉक्टर- क्या हुआ भाई…क्यों रो रहे हो?
टीटू- पेट में दर्द है बहुत तेज…
डॉक्टर- क्या खाया?
टीटू- जी, तरबूज...छिलके सहित।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें