Jokes: हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति- क्या कर रही हो तुम?
पत्नी- आसमान देख रही हूं।
पति- आज मौसम कितना हसीन है एक भी तारा नहीं दिख रहा है।
पत्नी (पति से बोली)- अच्छा एक बात बताओ
पति- हां पूछो
पत्नी- वो कौन सी चीज है जो तुम रोज देख सकते हो पर ला नहीं सकते ?
पति तुरंत बोला- पड़ोसन !
पति की बात सुनकर पत्नी ने उसे चांद तारे सब एक साथ दिखा दिए