फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 10 Mar 2023 12:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और हमें स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे भी होते हैं। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा रहता है। हंसी एक दवा की तरह काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। हम भी आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- अरे, तो खाने से इनकार कर देते।
मरीज- डॉक्टर साहब, वही तो किया था।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
विदाई के समय दूल्हे का मोबाइल बजा
दुल्हन ने जोर का थप्पड़ जड़ दिया।
रिश्तेदार- ऐसा क्यों ?
क्योंकि उसकी रिंगटोन थी-
"दिल में छुपाकर प्यार का अरमान ले चले
हम आज अपनी मौत का सामान ले चले"।

विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं?
पति - पगली ऑल आउट पी ले।
छह सेकंड में काम शुरू।
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- लोफर और ऑफर में क्या फर्क है?
स्टूडेंट- बहुत आसान है मैम
आई लव यू अगर लड़का कहे तो लोफर
लड़की कहे तो ऑफर
दे थप्पड़.......... दे थप्पड़. ..............दे थप्पड़. ..........
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
किसी बारात में दुल्हन को घूंघट में देख पप्पू शादी कराने वाले पंडित से बोला...
पप्पू-लो यहां भी दुल्हन घूंघट में है।
पप्पू की बात सुन पंडित मुस्कुरा उठे...
पप्पू-पंडित जी, दुल्हन घूंघट में काहे है।
पंडित जी बोले-बेटा, तुम्हारी तो हो नहीं रही है... तुम्हारे जैसे कितने पप्पू हैं।
उनकी भी नहीं हो रही है...
अगर दुल्हन घूंघट में न रहें, तो तुम्हारे जैसे कितने पप्पू एक साथ बोल पड़ेंगे-आइला, ये तो मेरी वाली है। इसके लिए घूंघट में रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शादीशुदा बन्दे अखबार में अपना
राशिफल नहीं देखते,
वह बीवी की राशि और मूड देखकर ही समझ जाते हैं
कि आज उनका दिन कैसा गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Twitter
एग्जाम शुरू होते ही बच्चे ने पेपर पर सुसु कर दिया
यह देख मैडम बोली-तुमने पेपर पर सुसु क्यों कर दिया।
बच्चा बोला-मां ने कहा था...
एग्जाम में पेपर मिलने के बाद जो पहले आए वही करना।
इसके लिए पहले सुसु किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें