Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। हंसने से हमारे आस पास का माहौल भी बेहद खुशनुमा बना रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा हंसते-मुस्कुराते रहने से हमारा मन प्रसन्न रहता है, जिसकी वजह से हमें तनाव और अवसाद जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भी हंसी हमें बहुत सी गंभीर बीमारियों से बचाती है। जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...
टिंकू - लोहा लोहे को काटता है....
हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।
अब अस्पताल में चल रहा है इलाज!