फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: भाभी जी- देवर जी क्या हुआ, क्यों उदास हो? देवर की बात सुनकर भाभी के उड़े होश

Mon, 07 Sep 2026 07:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : AI
जोक्स: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी जी- देवर जी, क्या हुआ, क्यों उदास हो?
देवर- आज मैं फिर जुए में हार गया।
भाभी जी- देखो देवर जी, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
देवर- बस भाभी, मैं समझ गया! आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- मैं तुमसे बात नहीं करती, जाओ मैं तुम्हें तलाक देती हूं।
पति- ये लो चॉकलेट खाओ, शुभ काम में देरी कैसी।

 जोक्स: जीजा से साली- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा।
गप्पू- क्यों? 
पप्पू- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक तो बॉडी बन ही जाएगी।

हिंदी जोक्स: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर छूट जाएगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मेंढक और चिंटू की बहस छिड़ी।
मेंढक- तुम में दिमाग नहीं है।
चिंटू- है..
मेंढक- नहीं है..
चिंटू- है…
इतने में मेंढक पानी में कूद गया।
चिंटू- ले अब इसमें सुसाइड करने वाली क्या बात थी भला...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें