फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: देवर- वो लड़की कब से भैया को ही देख रही है, भाभी ने दिया गजब का जवाब

Fri, 23 Jan 2026 04:39 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

देवर- भाभी वो लड़की कब से भैया को ही देख रही है, 
भाभी- मैं भी तो देखूं तेरे भैया कब तक,
तोंद को अंदर करके खड़े रहते हैं.... 

देवर- एक गिलास पानी दे दो
भाभी- क्यों, प्यास लगी हैं?
देवर- नहीं, प्यास क्यों लगेगी?
मैं तो पानी डालकर चेक करना चाहता हू्ं कि
गला कहीं से लीक तो नहीं कर रहा....

विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक कंजूस पिता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा - 500 रुपए 
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मालकिन रो रही थी तभी जाकर नौकरानी ने पूछा-
क्या हुआ मालकिन?
मालकिन- मुझे शक है की, तेरे मालिक का ऑफिस में
किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है
नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए
मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते......


Comedy Jokes: तू किससे शादी करेगी? लड़के का जवाब सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद


Hindi Jokes: टीचर- ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है? पप्पू का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- आपको पता है जीजा जी,
40 के बाद स्त्री समझदार हो जाती है
जीजा- पर वो अपने आप को 40 की मानें तब न......

साली- शादीशुदा आदमी क्या भूल सकता है?
जीजा- शादीशुदा आदमी सब भूल सकता है
लेकिन घर पर मोबाइल नहीं...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया।
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी,
मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है,
मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें