फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: तू किससे शादी करेगी? लड़के का जवाब सुनकर लड़की की बोलती हो गई बंद

Fri, 23 Jan 2026 04:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

लड़का- तू किससे शादी करेगी?
लड़की- मैं केवल उससे शादी करुंगी,
जिसका कारोबार ऊंचा हो
लड़का- मुझसे कर ले,
मैं पहाड़ों पर बकरियां चराता हूं....

विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पियोगे
पप्पू- नहीं पियूगा
टीचर- कभी किसी लड़की का पीछा नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- किसी लड़की से दोस्ती नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे
पप्पू- दे दूंगा, ऐसी जिंदगी जी कर करुंगा भी क्या?


बेटे को स्कूल छोड़ने गए को पिता को
बेटे की नर्सरी की टीचर मिल गई
पिता- पहचाना? 
टीचर- हां, आप शायद मेरे किसी बच्चे के पापा हैं
पिता मुस्कुराया और टीचर शरमा गई......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik
डॉक्टर (मरीज से)- भगवान और डॉक्टर को कभी
नाराज नहीं करना चाहिए
मरीज- ऐसा क्यों?
डॉक्टर- क्योंकि जब भगवान नाराज होता है,
तो डॉक्टर के पास भेज देता है
और जब डॉक्टर नाराज होता है,
तो भगवान के पास भेज देता है......


Hindi Jokes: टीचर- ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है? पप्पू का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी


Funny Chutkule: वेलेंटाइन डे के दिन पति अपनी पत्नी के लिए सफेद गुलाब लाया, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
दामाद- आपकी बेटी में कोई बात ढंग की नहीं है
सास- हां दामाद जी मालूम है, तभी तो उसे कोई ढंग का 
लड़का नहीं मिला.....


ससुर (दामाद से)- शादी के बाद जीवन कैसा बीत रहा है? 
दामाद- अब क्या ही बताऊं ससुर जी,
आदमी शादी से पहले गर्मजोशी में, 
शादी के बाद कुछ दिनों तक मदहोशी में और
उसके बाद का पूरा जीवन खामोशी में रहता है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- एक जमाना था,
जब प्यार में लोग अमर होते थे
फिर समय आया लोग प्यार में अंधे हो जाते थे
गर्लफ्रेंड- फिर 
बॉयफ्रेंड- अब तो समय वो है,
जब प्यार मे लोग तोतले हो जाते हैं
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- मेले बाबू ने थाना थाया....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें