देसी जोक्स: हर दिन खुलकर हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने से न सिर्फ मन खुश रहता है, बल्कि तनाव और चिंता भी दूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि हंसी मानसिक सुकून देने के साथ सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। जोक्स और मजेदार चुटकुले हंसने-हंसाने का सबसे अच्छा जरिया हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
पति- ये कैसी दाल बनाई है
ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं
पत्नी (बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ
कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…