फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: टीचर- चैलेंज किसे कहते हैं? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 13 Dec 2024 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। 

शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर ने सवाल पूछा चैलेंज किसे कहते हैं? 
स्टूडेंट ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- 
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
राजू- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
छोटू- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
राजू- छेद .
छोटू- आज तक हंसने में लगा है…

Comedy Jokes: प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? प्रेमी का जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार।

Jokes in Hindi, Chutkule: सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या? सवाल सुनकर पति को लगा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया? 
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे 
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे? 
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें