Comedy Jokes: आज कल की भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पप्पू की घड़ी खराब हो गई वो उसे ठीक कराने गया और दुकानदार से बोला...
इसके कितने लगेंगे भैया...
दुकानदार- जितने में ली थी उसका आधा दे देना...
अगले दिन पप्पू दुकान पर घड़ी लेने गया...और दुकानदार को दो थप्पड़ मार दिए...
दुकानदार गुस्से से- तुमने मुझे थप्पड़ क्यों मारे...
पप्पू आप ही ने तो कहा था कि जितने में घड़ी मिली है उसका आधा दे देना...
जब मैंने ये घड़ी मांगी थी तो पिता जी ने चार थप्पड़ मारे थे...