वायरल फनी जोक्स: चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
सास (बहू से)- ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो
बहू- रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है?
सास- तुम्हारी जुबान कैंची की तरह चलती है......
सास के साथ गुरुजी का प्रवचन सुनने गई बहू
गुरुजी- जो स्वर्ग जाना चाहता है,
वह अपना हाथ ऊपर करो
बहू की सास और ननंद ने हाथ उठाया,
मगर बहू ने नहीं उठाया
गुरुजी ने बहू से पूछा -
क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहती?
बहू- बस ये दोनों चली जाएं तो,
मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा....