Comedy Jokes: हंसने और मुस्कुराने से इंसान की सेहत अच्छी रहती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग मानसिक तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। हंसना एक ऐसी दवा है, जिसे हम कभी भी ले सकते हैं। एक्सपर्टस के मुताबिक, हंसने से इंसान अच्छी और गहरी सांस ले पाता है जिससे टेंशन और बेचैनी की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो
पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है?
पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न....
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है।