फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? प्रेमी का जवाब सुनकर उड़े होश

Thu, 12 Dec 2024 02:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। आप अंदर से खुश और सकारात्मक महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Comedy Jokes: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। आप अंदर से खुश और सकारात्मक महसूस करते हैं। यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप स्वस्थ रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इससे आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब...
पत्नी- मैं अपने मायके चली जाऊंगी।
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा...
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- मै सुसाइड कर लूंगी...
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे...
पति- अहो भाग्य हमारे...!
पत्नी- जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है, तो मैं सुसाइड नहीं कर रही!
पति- दुर्भाग्य हमारे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पहला दोस्त- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है?
दूसरा दोस्त- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी…
पहला दोस्त- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
दूसरा दोस्त– नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है...
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।

Jokes in Hindi, Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रोहन सर्दी में अपनी बिल्ली को ठंडे पानी से नहला रहा था…
मोहन - ठण्डे पानी से मत नहला मर जाएगी
(जब मोहन घर वापिस आया तो बिल्ली मर गयी थी
मोहन - मैंने बोला था ना बिल्ली मर जाएगी…
रोहन - अरे यार बिल्ली नहलाने से नहीं मरी…. बल्कि नहलाने के बाद निचोड़ेने से मर गयी

Jokes in Hindi, Chutkule: सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या? सवाल सुनकर पति को लगा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए?
पिंटू- क्या...?
चिंटू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें