Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने-मुस्कराने से किसी का भी मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के दबाव के कारण इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन चुटकुले (Social Media Viral Jokes Chutkule ) को पढ़कर आप लगाएंगे ठहाके।
80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं।
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं।