फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: जब संता ने पत्नी के साथ बाहर खाना खाने का बनाया प्लान, पढ़िए वायरल चुटकुले

Mon, 19 Dec 2022 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Chutkule in Hindi: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर

एक मां अपने 10 साल के बच्चे का फोटो खिंचवाने के लिए स्टूडियो लेकर गई...!
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला - बेटा, मेरी तरफ देखो...इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा...!
बच्चा बोला- फोकस एडजस्ट कर, जाहिलों जैसी बातें मत कर, पोर्ट्रेट मोड यूज करना मैक्रो के साथ, आईएसओ 200 के अंदर रखना...!
हाई रिजॉल्यूशन में फोटो आनी चाहिए...!
फेसबुक पर अपलोड करनी है, वरना पैसे नहीं मिलेंगे...! 'कबूतर' निकलेगा...! तेरे बाप ने कबूतर डाला था कैमरे में...?
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पति- आज हम बाहर खाना खाएंगे?
पत्नी खुश होते हुए- ठीक है मैं तैयार होकर आती हूं।
पति- ठीक है मैं बाहर चटाई बिछाता हूं।
 
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस ने जोक सुनाया। पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पप्पू के...
बॉस ने पूछा- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या...?
पप्पू बोला- सर, मेरा सेलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है...!

Hindi Chutkule: टीचर ने पप्पू से पूछा- मोटी भैंस क्या देती है, जवाब सुनते ही जमकर की धुनाई

4 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...!
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो साहब, चार दिन से कुछ नहीं खाया...!
पप्पू- 500 का नोट निकालते हुए बोला 400 खुले हैं...!
भिखारी- हां जी साहब हैं...!
पप्पू- तो उससे कुछ लेकर खा ले...!
 
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर- 50 हजार...!
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से) - तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना, मुफ्त में हो जाएगा...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- छोटी मधुमक्खी तुम्हे क्या देती है?
पप्पू- शहद
टीचर- पतली बकरी?
पप्पू- दूध
टीचर- और मोटी भैंस?
पप्पू- होमवर्क!
फिर दे…थप्पड़ पे थप्पड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें