फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड की सुंदर दिखने की वजह जानकर ब्वॉयफ्रेंड के उड़े होश, पढ़िए वायरल जोक्स

Mon, 19 Dec 2022 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Hindi Jokes: आज कल भागदौड़ भरी लाइफ में कई टेंशन हैं। तनाव की वजह से इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को कई बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए हम सभी को आज के समय में ज्यादा हंसी और खुशी की जरूरत है जिससे जीवन में खुशी बनी रहे। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
ब्वॉयफ्रेंड- आप इतनी सुंदर कैसे हैं?
गर्लफ्रेंड- शराब के कारण।
ब्वॉयफ्रेंड- आप शराब पीती हैं...?
गर्लफ्रेंड- मैं नहीं कमीने, तू नशे में है, इसलिए मैं सुंदर दिख रही हूं।
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी...!
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम...!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया - अगर तुम गिर जाओ... दूसरी ढूंढ लेंगे हम...!
बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बहरा बाइक खींच के ले जा रहा था...!
दूसरा बहरा- क्या हुआ भाई, पेट्रोल खत्म हो गया क्या...?
पहला बहरा- नहीं यार, पेट्रोल खत्म हो गया...!
दूसरा बहरा- अच्छा... अच्छा, मैं समझा कि पेट्रोल खत्म हो गया...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
चिंटू- क्या डॉक्टर...?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
चिंटू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले...?
डॉक्टर साहब बेहोश....!

Jokes in Hindi: जब संता ने बताया- शर्ट पर चाय गिर जाए तो उसे क्या कहेंगे? पढ़िए मजेदार जोक्स
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू- नहीं पता, तुम ही बताओ...!
पप्पू- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता...
घर वाले नहीं मान रहे हैं...!
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं...?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें