फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुटकुले: मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है? मटरू की बात सुनकर हुआ बेहोश

Mon, 14 Sep 2026 07:01 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

चुटकुले: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स, - फोटो : अमर उजाला
चुटकुले: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? 
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
मटरू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं...
मास्टर जी- अच्छा वो कैसे...
मटरू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई...
मास्टर जी बेहोश...

गुमटी पर बैठ दोस्तों के साथ इन मजेदार चुटकुलों का लें आनंद, बन जाएगा आपका दिन

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...

हिंदी जोक्स: शादी से पहले मायके से खाना बनाना सीख कर नहीं आ सकती थी क्या? बहू का जवाब सुनकर सास के उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...! 
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें