फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Chutkule: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 23 Jul 2022 04:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना जरूरी है। हंसी मन और मूड को तरोताजा रखने में मदद करती है। अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव और कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। कई बीमारियों से हंसी हमें बचाने का काम करती है। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी- तुम बहुत स्वार्थी हो!!
पति- भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है??
पत्नी- तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न...!!!
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है..!!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चुड़ैल की हरकतों से परेशान होकर एक एक नागरिक हवा में हाथ फैलाकर बोला...
बंगाली बाबा- क्या चाहिए?
चुड़ैल- मेरा खोया हुआ प्यार!
बंगाली बाबा-वो कहां है?
चुड़ैल-सात समंदर पार
बंगाली बाबा-मैं कैसे वापस लाऊं
चुड़ैल-पेपर में इश्तेहार छपाकर।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें