Chutkule in Hindi: आज कल लोगों के पास इतना समय नहीं कि वो खुलकर हंस सकें। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को सभी परेशानियों को भूलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड- नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थीं?
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
संता- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी ने अचानक पति को जोर का चाटा मारा! पति बेचारा तिलमिला उठा..
पति- मारा क्यों…?
पत्नी- जी मच्छर था… और मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे ये मुझे बर्दाश्त नहीं...
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
दुकानदार- मैडम क्यों परेशान हो?
लड़की- मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना!
दुकानदार- मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है!
लड़की- यह लो ₹500 नया मौसम डाल दो ना।
दुकानदार बेहोश
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
मिंकी- मम्मी, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं?
मम्मी (गुस्से से) - पत्थर ले और और सबसे पहले मोबाइल फोड़।
बहू अपनी सास के पास जाती है और कहती है...
बहू- मां जी कल रात मेरा उनसे झगड़ा हो गया
सास- कोई बात नहीं, ये तो हर पति-पत्नी के बीच होता रहता है।
बहू- वो तो मुझे भी पता है, लेकिन अब ये बताइए कि लाश का क्या करना है।