फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: जब सोनू के चढ़ते ही पूरी बस हो खाली, पढ़िए वायरल चुटकुले

Thu, 01 Feb 2024 06:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
जोक्स: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप काॅमेडी फिल्में, काॅमेडी शो और जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मेजदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। 

औरत- भैया लाल मिर्च देना, 
दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा 
औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए 
दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी, 
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है, आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है, 
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए 
मैडम, लाल मिर्च ही दे रहा हूं, हरी तो नौकर का नाम है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू दर्जी का काम करता था, वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, 
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है।

जोक्स: लुंगी पहनी देहाती लड़की पेड़ पर बैठा खा रही थी सेब, पढ़िए मजेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती  गिफ्ट मांगती हो ना, 
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

जोक्स: जब LKG के बच्चे को परीक्षा में मिला जीरो, पापा को दी ऐसी सफाई, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं।
पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है!
पप्पू- मैडम भी यही कहती हैं।
पापा- क्या?
पप्पू- ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें