फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जब शादी में पहुंचा दुल्हन का एक्स बाॅयफ्रेंड, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sun, 28 Aug 2022 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: अगर आप बढ़ते काम के दबाव के बीच भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे मानसिक तनाव और चिंता से बचा जा सकता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं। 

बैंक का मैनेजर होटल में गया...
मैनेजर- खाने में क्या है?
वेटर- जी, तंदूरी चिकन, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, दम आलू, मिक्स वेज, आलू गोभी।
मैनेजर- मटर पनीर और चार रोटी लाओ।
वेटर- लेकिन सब खत्म हो चुका है, अभी कुछ नहीं है।
मैनेजर- तो इतनी देर से क्यों बक रहा था, पहले ही बता देता।
वेटर- मैनेजर साहब मैं रोज एटीएम जाता हूं।
वो एटीएम मुझसे पिन कोड, अमाउंट, रिसीट सब कुछ पूछता है और लास्ट में बताता है नो कैश।
अब समझ आया कि उस वक्त मुझे कैसा लगता है।
बैंक मैनेजर बेहोश...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की की शादी हो रही थी।
शादी में दुल्हन का एक्स वॉयफ्रेंड भी आया हुआ था।
दुल्हन के पापा- आप कौन हैं?
एक्स वॉयफ्रेंड- जी, मैं सेमीफाइनल में आउट हो गया था, आज फाइनल देखने आया हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। 
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है? 
लड़के का पिता- सीए है। 
उन्होंने पूछा – छोरा की बहन काई करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे? 
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे.
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ? 
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको... 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो.... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक लड़का इंटरनेट पर सर्च करते हुए लिखता है।
'हाऊ टु इंप्रेस अ गर्ल इफ वीक इन इंग्लिश जवाब मिला...
ओए, सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ जेमे फायदा,
मोड़ी पटावे में कछु नाई धरो, जायदाद बिक जेहे जे चक्करन मा, और जूता पडि़हैं, वै अलग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें