फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: साली का सवाल सुनकर जीजा हुआ बेहाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 06 Jul 2025 06:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। इसक वजह से लोग अपने दुख को दूसरे के साथ बांट नहीं पाते हैं। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू-  फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!

Jokes: बॉयफ्रेंड- डार्लिंग तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए मुझसे, गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर कर लिया मोबाइल स्विच ऑफ

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना...

Comedy Jokes: पप्पू- किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं, बाबा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
चिंटू- तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें