फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: जब जीजा ने साली को बताया कब काम नहीं करता है दिमाग, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Wed, 10 Aug 2022 08:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया… 
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं, 
घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं? 
दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं दिया”....
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
जीजा- अरे साली साहिबा! क्या तुम जानती हो कि इंसान का दिमाग...
24 घंटे काम करता है लेकिन लाइफ में दो बार.. काम करना बंद कर देता है..!
साली- अच्छा...कब ..?
जीजा- पहला एग्जाम के समय और...
दूसरा बीवी पसंद करते समय..!!

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
रिंकी- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी- अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
रिंकी- तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं।
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पोता अपने दादाजी- दादाजी , 80 साल की उम्र में भी आप दादीजी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
दादाजी- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं... 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
शिक्षक - तुम तो पढाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
चिंटू - आपको अच्छे शिक्षक मिल गए होंगे सर,
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती... 

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया,
विषय था ‘आलस्य क्या है?’
एक ब्च्चे ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा…
“यही आलस्य है...”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें