Viral Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी में इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों को सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से मन परेशना रहता है और इंसान तनाव में। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। हंसने से आप अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया…
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वो जवानी में मिला करते थे, वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आईं,
घर जाकर दादा गुस्से से, “आईं क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए,” मम्मी ने आने नहीं दिया”....