फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी? जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

Mon, 18 Nov 2024 05:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: अगर आप खुश रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रखने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स ( Social Media Jokes ) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 
जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?
संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से
लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
जज- इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 
संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी
जज- क्या समझे? ..
संता- यही की, आपकी हालत मुझसे भी ज्यादा खराब है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
सोनू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया... 
सवाल- कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? 
सोनू का जवाब- बेसन के पकौड़े।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
जीजा की बोलती हुई बंद

Jokes in Hindi, Chutkule: जब जन्मदिन पर पति से पत्नी ने मांगा गिफ्ट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टिल्लू - सर, मैं आपकी बेटी से 20 साल से प्यार करता हूं
रेनू के पिता - तो अब क्या चाहते हो?
टिल्लू - शादी
रेनू के पिता - थैंक गॉड, मैंने सोचा तुम शायद पेंशन चाहते हो...

Comedy Jokes: जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी? चोर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
महिला - बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है...
कोई उपाय बताओ..!!!
बाबा - बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाट्सएप का उपवास रखो,
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...!!  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें