Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने और खुश रहने वाले व्यक्ति हर किसी को पसंद होते हैं। ऐसे शख्स से हर कोई दोस्ती करना चाहता है, जो किसी भी टेंशन से आसानी से निपटते हैं। दफ्तर हो या घर हमें हर जगह मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो इंसान को मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पिक्चर हाल के सामने का नजारा
आदमी- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
संता- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
आदमी-पप्पू है।
संता- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
आदमी- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
आदमी- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
संता- सब पढ़े लिखें है।
आदमी- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।