Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। ऐसे में आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......
पिंटू- यार मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
गप्पू- यह तो बहुत अच्छी बात है, इसमें सोचने की क्या जरूरत?
पिंटू- पर मेरे सारे दोस्त कमीने हैं…किसके पास छोडूं…
पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़कर जा रही हूं
पति (गुस्से में)- हां 'जान' छोड़ो अब
पत्नी- बस आपकी यही 'जान' कहने की आदत ही मुझे हमेशा रोक लेती है.....