फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: महिला- डॉक्टर साहब मुझे कुछ डाइटिंग टिप्स दे दीजिए, डॉक्टर का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Thu, 24 Apr 2025 10:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कम होता है, जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। हंसी-मजाक के पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है। जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो खुद भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Jokes: आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन पति-पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


एक महिला डाइटिंग टिप्स के लिए डॉक्टर के पास जाती है
महिला- डॉक्टर साहब मुझे कुछ डाइटिंग टिप्स दे दीजिए,
डॉक्टर- ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों
महिला- जैसे?
डॉक्टर- जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा, तस्वीरें और सबसे जरूरी पतले दोस्त.....
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी
किताब का नाम था- एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे
और गलती से हो गया- 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे.......
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Freepik
टीटू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही में ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं... थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी.....


दूल्हा- घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं?
दुल्हन- हां, लेकिन देखकर डिलीट कर देना.....

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
मोटू- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाए
टीचर की बोलती हो गई बंद.....


दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
टोलू- सर, हवालदार साहब ने कहा था,
अगर जेल नहीं जाना चाहता तो तो जेब गर्म कर
मैंने माचिस जला दी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Freepik
गोलू अपनी बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लेकर गया
गोलू ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना
नर्स- मतलब?
गोलू- लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज
इत्तेफाक से गोलू की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की
नर्स कन्फ्यूज होकर बोली- बधाई हो सलाद हुआ है.....


Best Jokes: लव मैरिज करने को लेकर गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को दिया ऐसा मजेदार जवाब, छूट जाएगी आपकी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें