Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
डॉक्टर- तुम्हारा वजन बहुत बढ़ रहा है,
अपने खाने पर ध्यान दो
पिंकी- खाने पर ही तो ध्यान दे रही हूं.......
एक महिला को डिलेवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया
डॉक्टर- क्या आप बच्चे के बाप को डिलेवरी के समय
अपने पास देखना चाहती हैं
महिला- हां, देखना तो चाहती हूं
लेकिन मैं ऐसा कर नहीं सकती
डॉक्टर- क्यों
महिला- मेरे पति उस आदमी को पसंद नहीं करेंगे....