फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: पप्पू से टीचर- वो कौन-सी चीज है जो खींचने के बाद छोटी हो जाती है, पढ़ें वायरल फनी जोक्स

Sun, 28 Jun 2026 01:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

टीचर- वो कौन-सी चीज है जो खींचने के बाद छोटी हो जाती है?
पप्पू-  सिगरेट
टीचर बेहोश.....


सुरेश- कहते हैं, इश्क में नींद और चेन उड़ जाता है
राजू- नींद का तो पता नहीं, 
पर चेन लेकर उड़ गई वो, पूरे दो तोले की थी.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- मुझे बर्गर खाना है
लड़का बर्गर ले आता है
लड़की- थैक्स
लड़का- थैक्स से काम नहीं चलने वाला
लड़की (शरमाते हुए)- अच्छा तो क्या चाहिए?
लड़का- बकवास मत कर और आधा बर्गर मुझे दे...... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक शादीशुदा आदमी मंदिर जाकर भगवान से पूछता है-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?

Jokes In Hindi: साली- पत्नी को बेगम क्यों कहते हैं? जीजा का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

Jokes Hindi: एक आदमी की पत्नी किडनैप हो गई, पढ़ें वायरल फनी जोक्स

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति ने पत्नी के लिए बनाया खाना
पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है,  इसका क्या नाम है?
पति- क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है,
जब वो पूछेंगे, क्या खाकर मरी थी? 


पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा सवाल
मां- इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है,
हम लोग ऐसा क्यों नहीं करते?
मां- बेटा अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद 
रखा जाता है
जैसे- चिकन टिक्का, चिकन चिली, चिकन तंदूरी,
चिकन मलाई, चिकन कढ़ाई, चिकन दो प्याजा......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें