फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule Hindi: पापा से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 13 Jun 2022 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule in Hindi: हंसना सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आपको हंसने की वजह नहीं मिल रही हो, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की- क्या ये सही नहीं होंगे? 
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की- ओह! नो अब मैं क्या करूंगी? 
डॉक्टर- धीरज रखिए। ईश्वर सब ठीक करेगा। 
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है।
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"। 
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ...
पिता- थैंक गॉड... मेरा वक्त और पैसे दोनों बच गए...!
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मां रख के गई है...
पिता बेहोश...!!
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता (नौकर से)- जरा देख तो बाहर
सूरज निकला या नहीं?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है।
संता- अरे तो टार्च जलाकर देख ले
कामचोर

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
संता- हम पति-पत्नी तमिल
सीखना चाहते हैं।
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है। हम सोचते हैं जब वो बोलने
लगे तो उससे पहले ही हम तमिल सीख लें।
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
संता- आज फिर मुझे आलिया भट्ट को
किस करने को दिल कर रहा है।
बंता- क्या? तुम आलिया को पहले
किस कर चुके हो?
संता- नहीं, एक बार पहले भी दिल
किया था।
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
एक पागल खाली पेपर को
बार बार चूम रहा था
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है
दूसरा- मगर ये तो खाली है
पहला- आज कल  बोलचाल बंद है
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता किसी लड़की के घर
रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोली -
“हमारी बेटी तो अभी
पढ़ाई कर रही है।”
संता बोला- “कोई बात नहीं जी,
हम एक घंटे बाद आ जाएंगे”
 
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
पापा- तुम्हारे मैथ्स में इतने कम नंबर क्यों आए?
राजू- एब्सेंट होने की वजह से।
पापा- क्या? पर तुम तो उस दिन स्कूल गए थे।
कहीं स्कूल का बंक तो नहीं किया?
राजू- अरे नहीं नहीं पापा। मेरे नहीं, एग्जाम में मेरे
आगे बैठने वाली लड़की के एब्सेंट होने की वजह से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें