Hindi Jokes: आजकल हर किसी की जिंदगी तनाव से भरी हुई है, जिसके साथ कई और तरह की बीमारियां हमें घेरने लगती हैं। अगर आप इन सब बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। हंसने से आपके आसपास सकारात्मक माहौल बना रहता है और आप बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। ये एक योग की तरह है, जिससे हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला..
मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था।
भाई कुछ अलग कर,
मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है।