दिनभर की भागदौड़, दिमाग पर लोड, काम का प्रेशर और घर की जिम्मेदारियां, ये सब मिलकर इंसान को अंदर तक थका देती हैं। ऐसे में अगर मूड हल्का करना हो तो हंसना सबसे आसान और असरदार तरीका है। कहते हैं कि एक अच्छी हंसी न सिर्फ आपकी थकान मिटाती है, बल्कि दिमाग को तुरंत रिफ्रेश भी कर देती है। इसलिए लोग अक्सर सलाह देते हैं,“दिन में थोड़ा हंस लिया करो, जिंदगी आसान लगने लगती है।”
अगर आपका दिन भी टेंशन से भरा रहा है, तो इन मजेदार जोक्स पर एक नजर डाल लीजिए। यकीन मानिए, इन्हें पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और मूड मिनटों में सेट हो जाएगा। इन्हें आप अपनी गर्लफ्रेंड, दोस्तों और घरवालों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, ताकि उनकी थकान भी थोड़ी कम हो जाए।
कॉलेज में एक दिन एक स्मार्ट-सा लड़का, आर्यन, क्लास में घुसा। लड़कियों ने देखते ही दिल थाम लिए-“उफ्फ, कितना हैंडसम है!”
पर कुछ सेकंड बाद ही सबके चेहरे लटक गए।
आर्यन बड़े ही नर्म लहजे में बोला- “जरा साइड हो जाएं बहन जी… झाड़ू लगानी है।”
हाय बेरोजगारी, तेरी भी क्या विडंबना है!