यह जिंदगी वैसे ही हर दिन नई-नई टेंशन थमा देती है। काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां, ऊपर से भागद दौड़ भरी दिनचर्या। ऐसे में अगर हंसी भी जिंदगी से गायब हो जाए तो मन और भी बोझिल हो जाता है। इसलिए एक्सपर्ट हमेशा यही सलाह देते हैं कि दिन में कुछ मिनट ज़रूर हंस लेना चाहिए। इससे मूड हल्का होता है, दिमाग रिलैक्स होता है और सकारात्मक ऊर्जा अपने-आप लौट आती है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए, आज हम आपके लिए कुछ ताजा, हल्के-फुल्के और मजेदार किस्से लेकर आए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नाम बदले हुए हैं, अंदाज थोड़ा नया है, लेकिन हंसी का मजा बिल्कुल वही, पूरा का पूरा।
अमित ने एक दिन मजे लेते हुए पूछा, “काजल, तुम्हें इतना खूबसूरत बनाकर भी भगवान ने थोड़ा-सा बेवकूफ क्यों छोड़ दिया?”
काजल ने बिना सोचे मुस्कुराते हुए कहा, “ताकि हम दोनों मिल सकें।”
अमित हैरान, “वो कैसे?”
काजल बोली, “मैं खूबसूरत हूं, इसलिए तुम्हें मेरी तरफ खींच लिया... और मैं थोड़ी मूर्ख हूं, इसलिए तुम्हारी तरफ खिंच आई।”
अमित का चेहरा देखने लायक था।