फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो? बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

Wed, 20 Sep 2023 01:29 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Chutkule In Hindi: अगर आपके दिन की शुरुआत हंसते-मुस्कुराते हुआ होती है, तो आपका सारा दिन अच्छा जाता है। हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा स्वास्थ्य भी बढ़िया बना रहता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए भी हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला..

गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड - नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सएप चेक कर सकती हूं
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रहीं थीं?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं, 
फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कबसे परी हो गई ?
टीटू- पापा ही तो आंटी को परी कहते हैं...
मम्मी- तो फिर बेटा आज वो परी भी उड़ेगी और तेरे पापा भी।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
मिंकी- देख तेरे पति की सेक्रेटरी उनको ही देखे जा रही है...  
चिंकी- मुझे पता है. पर मैं तो ये देखना चाहती हूं 
कि मेरा पति कितनी देर तक अपनी तोंद को अंदर दबाकर रख सकता है...
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी अपने ससुराल गया
उसकी सास ने 7 दिन तक पालक का साग खिलाया
फिर 8वें दिन सास बोली- बेटा क्या खाओगे
दामाद- अरे आप खेत दिखा दो खुद चर आऊंगा!
दामाद की बात सुनकर पास खड़ी बीवी की छूट गई हंसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बेटा-  पिताजी मैं बीएससी पास हो गया हूं। 
आगे पढ़ाई करके डॉक्टर बनूंगा और कोरोना की दवाई बनाऊंगा।
पिता-  भगवान से डर बेटा जिसके कारण बिना परीक्षा दिए पास हुआ है 
उसी के साथ विश्वासघात करने की सोच रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें