फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बॉयफ्रेंड- जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग, बताओ क्या गिफ्ट चाहिए? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Tue, 17 Jun 2025 09:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हर किसी का हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद हमें मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। हंसने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes:  स्वस्थ रहने के लिए हर किसी का हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद हमें मन को तरोताजा रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। हंसने से दिनभर की थकान दूर हो जाती है। हंसने मन खुश रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।

लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग, बताओ क्या गिफ्ट चाहिए तुम्हें मुझसे?
गर्लफ्रेंड- बस अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दो, यही काफी
है!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? 
छात्र- सर, आलिया भट्ट, 
शिक्षक- छड़ी हाथ में लिए बोले, नालायक यही सीखा है? 
तभी दूसरे छात्र ने कहा- मास्टर साहब, यह तोतला है, आर्यभट्ट बोल रहा है। 

Hindi Chutkule: गप्पू- यार पप्पू आज मैने मौत को बहुत ही करीब से देखा, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- डॉक्टर साहब एक साल पहले मुझे बुखार आया था।
डॉक्टर- हां तो अब क्या? 
चिंटू- आपने नहाने को मना किया था, आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि आपसे पूछता चलू… 'अब नहा लूं क्या'?

Jokes: भाभी- तुम आज घर देर से क्यों आए हो? देवर ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें