funny jokes in hindi: हंसना एक योग की तरह है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पिंकी और रिक्शावाले की मजेदार बातें...
पिंकी- रिक्शावाले भैया स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?
रिक्शेवाला- मैडम सिर्फ बीस रुपया।
पिंकी-(हैरान होते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये?
रिक्शेवाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर दूर है यहां से
पिंकी- क्या भईया ,ये तो रहा स्टेशन। कितना पास है।
रिक्शेवाला- अरे हाथ नीचे कर लो, कही रेल के आगे न आ जाए..