फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: बॉस-एम्पलाई के मजेदार चुटकुले पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल, घर में बन जाएगा खुशियों का माहौल

Sat, 30 Nov 2024 06:00 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से परेशान है। हर कोई किसी न किसी तरह की परेशानी से जूझ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि हमें अपने जीवन में खुद के लिए समय जरूर निकालना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से परेशान है। हर कोई किसी न किसी तरह की परेशानी से जूझ रहा है। इस तनावपूर्ण जीवनशैली से बचने के लिए विशेषज्ञों का मानना है कि हमें अपने जीवन में खुद के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। ऐसे समय में आप हंसी-खुशी से रह सकते हैं। हंसने से न केवल हमारा मन शांत रहता है बल्कि हंसना हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए बॉस-एम्पलाई के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि, चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

बॉस की नई कार देखकर पप्पू खुश हो कर बोला
वाह बॉस क्या बढ़िया गाड़ी है
बॉस ने पप्पू के कंधे पर हाथ रख कर कहा
तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगालगा के मेहनत करेगा
समय पर आएगा, छुट्टियां नहीं लेगा, ओवर टाइम करेगा और टारगेट पूरा करेगा तो
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू और गप्पू बात कर रहे थे
पप्पू- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट रख दी
और एक पर्ची भी डाल दी
पर्ची में लिखा था: जानू दोनों तुम ही खाना
उस पागल को मत देना
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि
एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया
फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई!
बॉस- वह सब्सिडी नहीं बल्कि तुम्हारा इन्क्रीमेंट है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- हेलो बॉस मुझे टेररिस्ट ने पकड़ लिया है,
दोनों हाथ काट दिए, आंख फोड़ दी, किडनी निकाल ली
बॉस- देख ले हो सके तो आजा, आज ऑडिट है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है
मुझसे या पत्नी से?
पप्पू- ठीक है सर मैं ऑफिस आ रहा हूं...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें