फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति- चलो एक गेम खेलते हैं, पत्नी का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 29 Nov 2024 08:44 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसने से इंसान न सिर्फ अपने वर्तमान में बल्कि भविष्य के लिए भी सकारात्मक रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान को रोज थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। आज के समय लगभग हर इंसान किसी न किसी तरह परेशानियों का सामना कर रहा है। यही वजह है कि हमारे देश में बहुत से लोग अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं झेल रहे हैं। ऐसे में बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर ये सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान न सिर्फ अपने वर्तमान में बल्कि भविष्य के लिए भी सकारात्मक रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए पति पत्नी के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि, चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

हस्बैंड (फोन पर वाइफ से): तुम बहुत प्यारी हो
वाइफ: थैंक्स
हस्बैंड: तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी लगती हो
वाइफ: थैंक्यू सो मच और बताओ क्या कर रहे हो
हस्बैंड: खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
वाइफ: उठो सुबह हो गई
हस्बैंड: आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए।
वाइफ: रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
वाइफ ने अचानक हस्बैंड को जोर का चाटा मारा!
हस्बैंड बेचारा तिलमिला उठा और पूछा
हस्बैंड:  मारा क्यों?
वाइफ: जी मच्छर था, और मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे ये ये मुझे बिलकुल बर्दाश्त नहीं...

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
हस्बैंड(वाइफ से): चलो एक गेम खेलते हैं
वाइफ: क्या?
हस्बैंड: तुम 4 आदमियों का नाम लिखो, जिन्हें तुम पसंद करती हो और मैं 5 औरतों का लिखता हूं
वाइफ: ठीक है
हस्बैंड द्वारा लिखे गए नाम: वाइफ की बहन सीता, वाइफ की मौसी की बेटी टीना,
वाइफ की चाची की छोटी बेटी मिंकी, वाइफ के मामा की बेटी राधा
वाइफ द्वारा लिखे हुए नाम: सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, वरुण धवन
नाम पढ़ने के बाद बेचारा हस्बैंड वाइफ से डरकर चार दिन से बाहर सो रहा है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
शहर में हेलमेट लगाना अनिवार्य होने पर
वाइफ (अलमारी खोलते हुए): हे भगवान, अब इतने सारे मैचिंग हेलमेट खरीदने पड़ेंगे
हस्बैंड ने स्कूटी बेच दी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें