फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? एम्प्लॉई का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 03 Dec 2023 12:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Jokes In Hindi: तनाव भरी इस दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। काम का दबाव, पारिवारिक टेंशन हमें अंदर ही अंदर कमजोर करती जा रही है। इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो खुश रहने की आदत बनाना आपके लिए जरूरी है। खुश रहने के लिए हंसने के तरीके तलाशिए। अपना जितना ज्यादा हंसेंगे और खुश रहेंगे, शरीर में हैप्पी हार्मोन्स का उत्पादन उतना ही बढ़ेगा। ये हार्मोन आपको चिंता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं से बचाए रखने में सहायता करता है। तो आइए आपका काम थोड़ा आसान कर देते हैं। हम लेकर आएं हैं आपके लिए मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। हंसते रहिए-खुश रहिए, ये आपके स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है?
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूबकर मर जाते हैं!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉस - छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें?
एम्प्लॉई - सर, लेकर देखनी है... कैसी लगती है?
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी - हम कहां जा रहे हैं?
पति- लॉन्ग ड्राइव पर......
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मिंकी- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
चिंकी- भावना, इसमें सब बह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू- WhatsApp और Facebook छोटे बच्चों के diaper की तरह होते हैं…
हुआ चाहे कुछ भी न हो, फिर भी हर 5 मिनट में एक बार चेक करना ही पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें