फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Wed, 16 Apr 2025 12:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral Jokes: भागमभाग हो चुकी जिंदगी में लोगों को हंसने का समय भी नहीं मिलता है। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 


डॉक्टर (मरीज से)- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? 
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं
आपकी फ्री में खोद दूंगा.....
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar ujala
कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है
शादी के बाद पता नहीं क्या होगा?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, तुम चुकंदर खाया करो
पति- पर क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है.....

4 of 5
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी, तू तो रोज मुर्गा ही बनता था.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू और मिंटू आपस में बात करते हुए
चिंटू- यार कल रात घर देर से पहुंचा
डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं
पूरी रात सड़क पर गुजारी!
मिंटू- फिर सुबह बीवी की खबर ली या नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी जेब में थी.......
 

Comedy Jokes: पति-पत्नी के तीखे नोकझोक से भरे मजेदार चुटकुलों का लें आनंद, बन जाएगा आपका दिन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें