फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़के ने मंदिर में जाकर कही ऐसी बात, सुनकर खूब हंसेंगे आप

Fri, 10 Dec 2021 11:50 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
कई शोध से पता चला है कि हंसना शरीर के लिए सबसे अच्छी दवाई है। डॉक्टर और विशेषज्ञ भी बीमार व्यक्ति को हंसने की सलाह देते हैं। आपकी आधी समस्या सिर्फ हंसने से ही गायब हो जाती है। हंसने-मुस्कुराने से जहां दिल की धड़कन सामान्य रहती है, वहीं ज्यादा हंसने वाला व्यक्ति अपनी उम्र से तकरीबन छह साल अधिक समय तक जिंदा रहता है। इसलिए हंसने में बिल्कुल भी कंजूसी न करें, जब भी मौका मिले ठहाके लगा कर हंसे। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला... 

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था... 

 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे...
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता - डॉक्टर चश्मा लगने के बाद
मैं पढ़ तो सकूंगा ना...?
डॉक्टर - हां बिल्कुल...
संता- फिर ठीक है डॉक्टर, नहीं तो
अनपढ़ आदमी की जिंदगी भी कोई जिंदगी है...!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी सब्जी मंडी गए...
पत्नी - सुनिए जी, चार किलो मटर ले लूं?
पति - हां, ले लो
पत्नी - मैं लेने को नहीं पूछ रही,
तुम इतनी मटर छील पाओगे ना,
ये पूछ रही हूं...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई...
डॉक्टर ने कहा -
इनको अच्छा खाना दो,
हमेशा खुश रखो, 
घर की कोई भी परेशानी इनसे मत बताओ, 
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंतायें मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा -
क्या कहा डॉक्टर ने...?
पत्नी बोली - कुछ नहीं, 
अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें