फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: साली- ससुराल में दामाद का सम्मान क्यों होता है, जीजा का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Fri, 13 Sep 2024 08:45 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसना न केवल हमारे मन को प्रसन्न करती है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो तनाव को कम करता है और हमें खुशी का अनुभव करता है। हंसना एक ऐसी दवा है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमारे कई रोगों का इलाज कर सकती है। हंसने से रक्तचाप कम होता है, प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और नींद अच्छी आती है। हंसने से हम नकारात्मक विचारों को दूर कर सकते हैं और जीवन को अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण से देख सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, सच बताना अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- यार हमेशा शक करती रहती हो तुम?
पत्नी- तो फिर 8 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 11 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 2000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 500 रुपए।
पत्नी- बाकी के 1500 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 500 रुपए मिले हैं। ताकि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हें बहुत पसंद है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है? 
लड़का- हां 
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ 
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन! 
बॉस बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता हैं?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं ।
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- भाई ये बता I am going का मतलब क्या होता है? 
गप्पू- मैं जा रहा हूं।
पप्पू- अरे! मैं 50 लोगों से पूछ चुका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं लेकिन जवाब नहीं बताते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
संता बंता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें