Funny Jokes: हंसना न केवल हमारे मन को प्रसन्न करती है, बल्कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो तनाव को कम करता है और हमें खुशी का अनुभव करता है। हंसना एक ऐसी दवा है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमारे कई रोगों का इलाज कर सकती है। हंसने से रक्तचाप कम होता है, प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और नींद अच्छी आती है। हंसने से हम नकारात्मक विचारों को दूर कर सकते हैं और जीवन को अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण से देख सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, सच बताना अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
संता- यार हमेशा शक करती रहती हो तुम?
पत्नी- तो फिर 8 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 11 बजे क्यों आ रहे हो?
संता- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 2000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
संता- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
संता- ये लो 500 रुपए।
पत्नी- बाकी के 1500 रुपए कहां गए।
संता- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
संता- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 500 रुपए मिले हैं। ताकि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हें बहुत पसंद है ना।
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी।