Kargil Vijay Diwas 2025: कारगिल में पाकिस्तान पर भारत की जीत को आज 26 साल हो गए हैं। न जोश कम हुआ है न ही जज्बा। कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 जांबाज बलिदान हुए। सेना में हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन के छक्के छुड़ाए। कैप्टन विक्रम बतरा और सूबेदार मेजर संजय कुमार को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। कारगिल में देश के लिए कुर्बान हुए हिमाचल के कई जांबाजों के बेटे भी अब सरहद की निगहबानी कर रहे हैं। युद्ध में पति को खो चुकीं कई वीर नारियों ने अपने बेटों को सेना में भेज दिया है। जिस गांव के सपूत ने शहादत पाई, प्रेरित होकर उसी गांव के कई युवा सेना में भर्ती हो गए। इस जज्बे को सलाम...
52 हिमाचली जवानों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बिक्रम बतरा, कैप्टन सौरभ कालिया, ग्रेनेडियर विजेंद्र सिंह नंदलु, बलराम दास, राइफलमैन राकेश कुमार, अशोक कुमार, लांस नायक वीर सिंह बलदोआ, लखबीर सिंह, संतोष सिंह, जगजीत सिंह, हवलदार सुरेंद्र सिंह, राइफलमैन सुनील जंग, योगिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह और लांस नायक पदम सिंह शामिल हैं। मंडी से कैप्टन दीपक गुलेरिया, नायब सूबेदार खेम चंद राणा, हवलदार कृष्ण चंद, नायक सरवन कुमार, सिपाही टेक राम मस्ताना, सिपाही राकेश कुमार चौहान, सिपाही नरेश कुमार, सिपाही हीरा सिंह, जीडीआर पूर्ण सिंह, हवलदार गुरदास सिंह। हवलदार कश्मीर सिंह(एम-इन-डी), हवलदार राजकुमार (एम-इन-डी), सिपाही दिनेश कुमार, हवलदार स्वामी दास चंदेल, सिपाही राकेश कुमार, आरएफएन प्रवीण कुमार, सिपाही सुनील कुमार, आरएफएन दीप चंद(एम-इन-डी)। हवलदार उधम सिंह, नायक मंगल सिंह, आरएफएन विजय पाल, हवलदार राजकुमार, नायक अश्वनी कुमार, हवलदार प्यार सिंह, नायक मस्त राम। जीएनआर यशवंत सिंह, आरएफएन श्याम सिंह (वीआरसी), जीडीआर नरेश कुमार, जीडीआर अनंत राम। ऊना से कैप्टन अमोल कालिया वीर चक्र, आरएफएन मनोहर लाल। सोलन (2) सोलन से सिपाही धर्मेंद्र सिंह, आरएफएन प्रदीप कुमार, सिरमौर (2) सिरमौर से आरएफएन कुलविंद सिंह, आरएफएन कल्याण सिंह (सेना मेडल) चंबा (1) सिपाही खेम राज, कुल्लू (1) हवलदार डोला राम (सेना मेडल)