जानू की हत्या के बाद शहर के भगत सिंह चौक पर जाम लगाते लोग व मौके पर तैनात पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संस्कार करने से मना कर शहर के बीच लगाया जाम
जानू की हत्या का पता चलते ही सैकड़ों की संख्या में वाल्मीकि समाज और शहर के लोग अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया। इस संबंध में सूचना पर शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह, गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा, शहर जगाधरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 11 बजे भगत सिंह चौक पर जाम लगा दिया। इससे रेलवे रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड पर वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस ने मधु चौक, महाराणा प्रताप चौक से वाहनों का डायवर्ट किया। इस दौरान परिजनों की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कह रहे थे।डीएसपी आशीष चौधरी ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया, इस पर करीब एक बजे परिजनों ने जाम खोल दिया। इसके बाद परिजन चूना भट्टी स्थित शमशान घाट में पहुंचे। यहां मृतक के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।