फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग: रेहान नौवीं फेल, दूसरा 12वीं का छात्र; दोनों मुंबई कैसे पहुंचे? किसी को ही जानकारी नहीं

Tue, 20 Oct 2026 10:42 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से पकड़ा गया रेहान नौवीं फेल है, दूसरा 12वीं का छात्र है। आरोपी रेहान वेल्डिंग का काम सीखने गुरुग्राम निकला था। 15 दिन पहले मां से फोन करके कहा था कि अच्छे से काम सीख रहा हूं। नाबालिग 13 सितंबर को घर से निकला था। पिता ने कहा कि पत्थर-टाइल्स लगाना सीख रहा था, मुंबई कैसे पहुंच गया पता नहीं?
विज्ञापन
1 of 13
Tiger Shroff Firing - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोप में कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार सोनीपत के दो युवकों में एक से एक आरोपी 12वीं का छात्र है और दूसरा देवड़ू गांव का रेहान (18) नौंवी फेल है। 

12वीं के छात्र को उसके परिजन नाबालिग बता रहे हैं। हालांकि राजस्थान पुलिस ने किसी भी आरोपी के नाबालिग होने से इनकार किया है। चोरी की बाइक खरीदने में नाबालिग और अवैध हथियार रखने में रेहान पकड़ा जा चुका है। परिजनों के मुताबिक, नाबालिग पत्थर-टाइल्स लगाने तो रेहान गुरुग्राम में वेल्डिंग सीखने निकला था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नौवीं में फेल होने के बाद छूटी पढ़ाई, फिर अपराध की राह पर बढ़ा रेहान
गांव देवड़ू रेहान का ननिहाल है। करीब एक दशक पहले पति रहीसुद्दीन से अलग होकर उसकी मां शमसीदा दोनों बेटों के साथ भाई-बहन के यहां रहने आ गई थीं। मां गन्नौर की एक फैक्टरी में नौकरी करके गुजारा चलाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
रेहान की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शमसीदा के मुताबिक, रेहान को गलत रास्ते पर जाते देख सबने रोका लेकिन वह नहीं रुका। 19 अगस्त को गोहाना क्राइम यूनिट ने रेहान को गोहाना-जींद रोड पर बुटाना के पास से अवैध देशी पिस्तौल, 7.62 एमएम के तीन कारतूस और खाली मैगजीन के साथ पकड़ा था। चार-पांच दिन बाद उसे जमानत मिल गई। 31 अक्तूबर को इसी मामले में कोर्ट में उसकी पेशी है।

4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रेहान की मौसी अफसाना ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग करने लगा था। एक महीने पहले वेल्डिंग का और काम सीखने के लिए गुरुग्राम जाने की बात कही थी। परिवार को इतना ही पता था कि रोजी-रोटी कमाने के लिए जा रहा है। उसे सभी समझा रहे थे कि दर्ज हो चुके केस से सबक लेकर जिंदगी सुधारे।
विज्ञापन

5 of 13
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
रेहान ने 15 दिन पहले मां को फोन करके मेहनत से काम सीखने का दावा किया था। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में पकड़े जाने के सवाल पर मौसी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर कहा, उन्हें इसकी खबर नहीं। पड़ोसियों के मुताबिक, रेहान घर से स्कूल आने-जाने तक ही सीमित रहता था। खेल आदि में बहुत रुचि नहीं थी। गांव छोड़ने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कैसे जुड़ गया, पता नहीं।
विज्ञापन

6 of 13
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है नाबालिग
दिव्यांग पिता के मुताबिक नाबालिग बेटा गोहाना में पत्थर-टाइल्स लगाना सीख रहा था। वह 12वीं में पढ़ता है। 13 सितंबर को वह घर से निकला था। वह कहां गया, किसके संपर्क में रहा, नहीं पता। पिता ने कहा कि वह मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। चार संतानों में एक बेटी की शादी ही हो सकी है। 
 
विज्ञापन

7 of 13
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
यही बेटा अकेला सहारा था। फायरिंग में पकड़े जाने पर बोले, समझ नहीं आ रहा, कैसे फंस गया। पिता के मुताबिक, एक साल पहले बरोदा पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में पकड़ा था। करीब एक माह बाद बाल सुधार गृह से छूटने के बाद काम में ध्यान दे रहा था। 

8 of 13
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने बेटे को बरगलाकर साथ ले जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस भी करीब ढाई महीने पहले फायरिंग के मामले पूछताछ के लिए आई थी लेकिन उसका हाथ नहीं मिला था।

9 of 13
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
तीनों शूटरों को कोटा से दबोचा, नेपाल भागने की फिराक में थे
अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दबोच लिया गया। तीनों जयपुर से बस के जरिये दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तीनों को जनरल कोच से गिरफ्तार किया।

 

10 of 13
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों में बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान है। तीसरा आरोपी भी सोनीपत का है, पर पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पहले उसे नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने कहा कि तीनों बालिग हैं और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। 

11 of 13
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक ने कहा कि जिस तरह गोलियां बरसाई गईं, साफ है कि आरोपी अभिनेता की हत्या करने के इरादे से आए थे। 

 

12 of 13
टाइगर श्रॉफ केस का तार बिहार के बेगूसराय से जुड़ा। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई पुलिस ने आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अभिनेता टाइगर की कार पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई थीं। हमले में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि चालक और राहगीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 5-6 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

13 of 13
tiger shroff - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हमलावर की पिस्टल जाम होने से बच गई टाइगर की जान
शूटरों ने कार में बैठे टाइगर को बेहद नजदीक से गोली मारने की कोशिश की। हालांकि फायरिंग के दौरान एक हमलावर की पिस्टल जाम हो गई थी, इससे टाइगर की जान बच गई। हमलावरों ने टाइगर पर पांच से छह राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी। हालांकि हाथ में कार के कांच के टुकड़े धंसने से चोटें आई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें