फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: 'दो लाख और अज्ञात शख्स, 20 दिन से घर न आया'; शूटर रेहान की मां के चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 20 Oct 2026 08:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

मुंबई में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शार्प शूटर रेहान की मां ने बड़ा दावा किया है। दो लाख रुपये का लालच देकर कोई मेरे बेटे को साथ ले गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। हमें रेहान के मुंबई जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
1 of 11
tiger shroff - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में शार्प शूटर रेहान की मां ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि 20 दिन पहले खाना खाते वक्त बेटे को बुलाने कोई आया था। उसके बाद वह घर नहीं आया था।

मां ने दावा किया कोई शख्स दो लाख कमाने का लालच देकर बेटे को अपने साथ ले गया। रेहान की मां ने कहा है कि मेरे बेटे ने जो किया, वह सही नहीं किया है। लगातार उसका फोन मिलाते रहे लेकिन मोबाइल बंद आता रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
परिवार को मुंबई जाने की जानकारी नहीं थी। रेहान पढ़ाई छोड़कर एक महीने पहले गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। बिहार के एक युवक ने अपने भाई के साथ काम दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 11
रेहान की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि बेटे से मिलने मुंबई जाने तक के पैसे नहीं, न ही यह पता है कि बेटा कहां है। रेहान की मां ने कहा कि मेरे बेटे और जिसे गोली लगी है, दोनों को इंसाफ मिले। रेहान की मां ने सरकार से मांग की है कि बेटे को अपराध की राह पर ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

4 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तीनों शूटरों को कोटा से दबोचा गया
अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दबोच लिया गया। तीनों जयपुर से बस के जरिये दिल्ली और फिर नेपाल भागने की फिराक में थे। मुंबई पुलिस के इनपुट पर कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तीनों को जनरल कोच से गिरफ्तार किया।

 
विज्ञापन

5 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों में बिहार के बेगूसराय का ऋतिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत का रेहान है। तीसरा आरोपी भी सोनीपत का है, पर पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। पहले उसे नाबालिग बताया गया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने कहा कि तीनों बालिग हैं और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। 

 
विज्ञापन

6 of 11
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपियों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक ने कहा कि जिस तरह गोलियां बरसाई गईं, साफ है कि आरोपी अभिनेता की हत्या करने के इरादे से आए थे। 
विज्ञापन

7 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अभिनेता टाइगर की कार पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई थीं। हमले में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि चालक और राहगीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 5-6 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

8 of 11
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
हमलावर की पिस्टल जाम होने से बच गई टाइगर की जान
शूटरों ने कार में बैठे टाइगर को बेहद नजदीक से गोली मारने की कोशिश की। हालांकि फायरिंग के दौरान एक हमलावर की पिस्टल जाम हो गई थी, इससे टाइगर की जान बच गई।

 

9 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
हमलावरों ने टाइगर पर पांच से छह राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी। हालांकि हाथ में कार के कांच के टुकड़े धंसने से चोटें आई हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, हमले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
 

10 of 11
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : पीटीआई
लॉरेंस गिरोह के अनिल पंडित के संपर्क में थे
कोटा एसपी के मुताबिक, तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। इनमें से एक अनिल पंडित के संपर्क में था जो लॉरेंस का सहयोगी बताया जाता है। इस गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमले की जिम्मेदारी ली थी। 

 
विज्ञापन

11 of 11
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला
शूटरों को मिले थे 50 हजार रुपये
एक ऑडियो क्लिप में पंडित को सलमान खान से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए धमकी देते सुना गया। हालांकि, क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के लिए शूटरों को 50 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने तेज की जांच, रेहान के दोस्त समीर से पूछताछ
सोनीपत। टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने सोनीपत के रेहान के दोस्त समीर से भी पूछताछ की है। समीर अवैध हथियार के मामले में रेहान के साथ जेल में बंद रह चुका है। इसी संबंध के चलते पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

पुलिस समीर से मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित कड़ियों को लेकर जानकारी जुटा रही है। हालांकि, समीर की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस उसे केवल पूछताछ के लिए लेकर गई थी। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें