फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simmi Chaudhary Murder: सबसे पहले 'कप्तान' ने देखी थी मॉडल की लाश... गुमशुदगी से गिरफ्तारी तक पूरा घटनाक्रम

Wed, 18 Jun 2025 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

नल पर पानी लेने गए चौधरी कप्तान ने सबसे पहले मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव देखा था। उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ पुलिस को भी तुरंत सूचना दी। शव नहर के किनारे उगी झाड़ियों में फंस गया था।
विज्ञापन
1 of 11
Simmi Chaudhary Murder - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव शनिवार शाम सबसे पहले गांव खोडा के चौकीदार कप्तान ने देखा था। वह उस वक्त नल पर पानी लेने आए थे। उन्हीं की सूचना के बाद पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव बाहर निकाला था। अगले दिन सुबह उन्हें अखबारों से पता लगा कि यह शव मॉडल शीतल का था। चौकीदार कप्तान बताते हैं कि वह शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से गांव के बाहर से गुजरी एनसीआर वाटर चैनल के झरोठ मार्ग पुल पर नल का पानी लेने गए थे। ज्यादातर लोग इसी नल से पीने का पानी लेते हैं।

वो अपनी बारी के इंतजार में थे कि उनकी नजर शव पर पड़ी। उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ पुलिस को भी तुरंत सूचना दी। इस बीच, शव नहर के किनारे उगी झाड़ियों में फंस गया था। कुछ ही देर में पुलिस आई और गांव के ही दो अन्य लड़कों के साथ शव को बाहर निकाला। शव युवती का था। 
विज्ञापन

2 of 11
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गले पर जख्म था और शरीर पर कई टैटू। युवती के पास से पुलिस को पहचान के लिए कुछ नहीं मिला था। पुलिस शव लेकर चली गई। कप्तान बताते हैं कि मंगलवार को उन्हें समाचार पत्र से पता लगा कि जिसका नहर में शव मिला था, वह पानीपत की हरियाणवी मॉडल थी।


 
विज्ञापन

3 of 11
शीतल के हाथ पर बने टैटू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के सामने चाकू बरामद करने की चुनौती
पानीपत पुलिस ने सुनील को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। उसने चाकू से शीतल पर कई वार किए थे।

4 of 11
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा पुलिस पूछताछ में और भी सवालों के जवाब चाहती है। सुनील ने शुरू में पुलिस को उलझाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने उससे 30 से भी ज्यादा सवाल किए। 

 
विज्ञापन

5 of 11
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार को निकालते गोताखोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे अहम सवाल यह है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया या किसी ने उसका साथ दिया। पुलिस ने उसके मोबाइल की काल डिटेल भी निकलवाई है। इससे भी अहम जानकारी मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

6 of 11
पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में मिली कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक सवाल यह भी है कि जब शीतल ने उससे दूरी बना ली थी और दोनों की काफी दिन से मुलाकात नहीं हुई थी तो उसने हत्या की साजिश क्यों और कब रची। पुलिस ने उन शिकायतों की जांच भी शुरू कर दी है जो सुनील के खिलाफ दी गई थीं। 

 
विज्ञापन

7 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुनील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें सुनील पर शीतल की पिटाई का आरोप है। अब लग रहा है कि अगर पुलिस ने उस समय शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की होती तो शायद शीतल की हत्या नहीं होती। 
 

8 of 11
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
गुमशुदगी से गिरफ्तारी तक
14 जूनः मतलौडा के अहर गांव में शीतल शूटिंग कर रही थी। वहीं से रात दस बजे सुनील अपनी आई 20 कार में साथ ले गया। थोड़ी देर बाद शीतल ने बहन नेहा को कॉल कर बताया कि सुनील मारपीट कर रहा है। बात करते-करते फोन बंद हो गया। इसके बाद शीतल के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो सका।


 

9 of 11
शीतल चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
15 जून: पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में सुनील की कार मिली। नेहा ने मतलौडा थाने में शीतल की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि हादसे में कार नहर में गिर गई। शीतल की हत्या के बारे में कुछ नहीं बोला। पुलिस शीतल की तलाश में लगी रही। 

 

10 of 11
शीतल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 जूनः दिल्ली पैरलल नहर से 40 किमी दूर एनसीआर चैनल में शीतल का शव मिला। हाथ पर बने टैटू से पहचान हुई। पुलिस ने सुनील से फिर से पूछताछ की। इस बार सख्ती बरती गई। उसने शीतल की हत्या करना कबूल कर लिया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
शीतल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
17 जून: सुनील को जेल भेज दिया गया। पुलिस को शक है कि शीतल की हत्या में किसी और ने भी सुनील का साथ दिया है। इसकी जानकारी जुटानी है।

यह भी पढ़ें: Simmi Chaudhary Murder: 'मुझे ठुकराकर शीतल ने इस शख्स को अपनाया... इसलिए मारा'; कातिल ने सुनाई उस रात की कहानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें