फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में कत्ल: अचानक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां... अखाड़ा संचालक राकेश की चीख निकली और मची भगदड़; इनसाइड स्टोरी

Thu, 27 Feb 2025 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

हरियाणा के सोनीपत में दंगल के बीच अखाड़ा संचालक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कुंडल गांव में महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन हो रहा था। करीब एक हजार लोगों के बीच हमलावरों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
1 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत के कुंडल गांव में महाशिवरात्रि मेले पर आयोजित दंगल में करीब एक हजार लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोग दंगल में दांव-पेच लगा रहे पहलवानों को देखकर उत्साहित हो रहे थे। इसी बीच भीड़ से उठकर आए दो हमलावरों ने अखाड़ा संचालक राकेश राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगते ही राकेश की चीख निकली और भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले।

 
विज्ञापन

2 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
गांव कुंडल में भगवान शिव का करीब तीन सदी पुराना मंदिर है। वर्ष में दो बार यहां भीड़ जुटती है। हर साल सुबह से शाम तक दंगल व मेले का आयोजन किया जाता है। दंगल में जिले के साथ ही आसपास के जिलों से भी पहलवान पहुंचते हैं। गांव के सोहटी धाम स्थित अखाड़ा के संचालक राकेश राणा भी अपने बेटे अमृत को लेकर दंगल में पहुंचे हुए थे। अमृत दंगल लड़ रहा था। इसी बीच हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। राकेश की हत्या के बाद गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

3 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
हत्या के बाद हमलावरों ने बेटे को भी दी धमकी
राकेश राणा के चाचा चांद सिंह ने बताया कि हमलावरों ने हत्या के बाद बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी। गोली लगने से लहूलुहान राकेश को लेकर परिजन अस्पताल की तरफ दौड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही वह बेसुध हो गए थे। वहीं, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



 

4 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
प्लॉट को लेकर छह माह पहले से चल रहा विवाद
खरखौदा में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप आने के बाद से जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। इससे प्रॉपर्टी विवाद और खरखौदा क्षेत्र में अपराध भी बढ़ा है। परिजनों ने बताया कि प्लॉट को लेकर छह माह से राकेश और दूसरे पक्ष में झगड़ा चला आ रहा था। कई बार विवाद हुआ। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद थे और उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

5 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
अखाड़े के साथ बनवासा में स्कूल व अकादमी चलाते थे
राकेश राणा युवाओं को कुश्ती में तराशने के लिए लगातार पहल करते थे। वह गांव के सोहटी धाम स्थित अखाड़े के संचालक थे। इसमें वह युवाओं को कुश्ती के गुर सिखाते थे। वहीं वह गांव बनवासा में स्कूल भी चलाते थे। उनके स्कूल में कुश्ती व कबड्डी की अकादमी है। वह युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक कर उन्हें आगे ले जाने में मदद करते थे।
 
विज्ञापन

6 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
सोनीपत में दंगल के बीच अखाड़ा संचालक की तीन गोलियां मारकर हत्या
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में महाशिवरात्रि पर कुंडल गांव में आयोजित दंगल के बीच कुश्ती और कबड्डी अकादमी संचालक राकेश राणा की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने पेट में दो और चेहरे पर एक गोली मारी। हत्या की वजह प्लॉट के विवाद को बताया जा रहा है।  राकेश के चाचा चांद सिंह ने गांव के एक युवक और उसके भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है। राकेश के चाचा चांद सिंह की शिकायत के अनुसार, कुंडल गांव में बुधवार को महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन हो रहा था।
विज्ञापन

7 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
अखाड़ा संचालक राकेश राणा बेटे अमृत के साथ दंगल में पहुंचे थे। अमृत भी पहलवान है और वह भी कुश्ती लड़ रहा था। बुधवार शाम दंगल में करीब एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच गांव का ही मनोज और उसका भांजा साहिल बाइक से दंगल में पहुंचे। अमृत की कुश्ती देखने के लिए जैसे ही राकेश राणा उठे मनोज और साहिल ने उन पर गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन

8 of 8
सोनीपत में हत्या - फोटो : संवाद
राकेश लहूलुहान होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। राकेश राणा को खरखौदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें